Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, किराए के मकान में फंदे पर मिली लाश

CG News: CAF jawan returns from election duty, takes horrific step, body found hanging in rented house
X

CG News: CAF jawan returns from election duty, takes horrific step, body found hanging in rented house

CG News : धमतरी। जिले में CAF जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

CG News : मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का रहने वाला था और सूरजपुर में CAF में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG News : मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान शराब सेवन का आदी था। परिजनों ने उसे शराब पीने से मना किया था, जिसे लेकर घर में विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।

CG News : जवान की मौत की खबर से CAF विभाग और परिवार दोनों सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की असली वजह पता लगाने में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019