Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने की विभागीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी और जनकल्याण पर दिया जोर

CG News
X

CG News

CG News : बेमेतरा। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने जनपद पंचायत बेमेतरा में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास कार्यों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया और अधिकारियों को जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देकर लागू करने के सख्त निर्देश दिए।

CG News : बैठक में राजस्व, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, बिजली, पीएचई, पशुधन विकास, खाद्य, सामाजिक कल्याण सहित कुल 17 विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने प्रत्येक विभाग की उपलब्धियों और लंबित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

CG News : मंत्री बघेल ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही या उदासीनता बिल्कुल स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनपद स्तर पर चल रही योजनाओं की समयसीमा तय की जाए और निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण किए जाएं।

CG News : समीक्षा में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। बैठक के समापन पर उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों के साथ संवाद बढ़ाने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019