Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 'पैसा दोगुना' के झांसे में फंसा व्यापारी, ढाई लाख लेकर फरार हुए ठग, एक आरोपी गिरफ्तार

CG News : पैसा दोगुना के झांसे में फंसा व्यापारी, ढाई लाख लेकर फरार हुए ठग, एक आरोपी गिरफ्तार
X

CG News: Businessman falls prey to ‘money-doubling’ scam; fraudsters flee with ₹2.5 lakh; one accused arrested.

CG News : बिलासपुर। जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का एक और मामला सामने आया है। न्यायधानी बिलासपुर में दो शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग व्यापारी को रकम बढ़ाने का लालच देकर लाखों रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है।

CG News : पुलिस के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के रोगदा निवासी लहसुन-प्याज व्यापारी को आरोपियों ने अपने झांसे में लिया। उन्होंने व्यापारी को कम समय में रकम कई गुना बढ़ाने और जल्दी अमीर बनाने का दावा किया। बातचीत के दौरान व्यापारी को विश्वास में लेकर व्यापार विहार अंडा चौक क्षेत्र में उससे 2 लाख 50 हजार रुपये ले लिए और फिर बाइक से फरार हो गए।

CG News : ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तारबाहर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने दुर्ग जिले के केलाबाड़ी निवासी हैदर अली को गिरफ्तार कर लिया।

CG News : गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019