Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बस चालक ने खुद पर केरोसिन डाल लगाई आग, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

CG News
X

CG News : बालोद। जिले से आत्महत्या की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। यहां कच्चे माइंस में बस चलाने वाले एक चालक ने अपने ही घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के नगर लोडिंग साइड की है।

CG News : मृतक की पहचान मिथलेश साहू के रूप में हुई है, जो कांकेर जिले के कच्चे माइंस में बस चालक था। रोजाना कर्मचारियों को लाने-ले जाने का काम करने वाला मिथलेश अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गया। घटना के वक्त घर में अफरातफरी मच गई। जब तक पड़ोसी और परिजन दौड़कर पहुंचे, तब तक आग ने मिथलेश को पूरी तरह निगल लिया था।

CG News : मौके पर ही उसकी जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दल्लीराजहरा पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिथलेश दो बच्चों का पिता था। उसकी अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019