Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: जंगल से महिला की जली हुई कंकाल बरामद, पति ने की हत्या...

CG News: जंगल में महिला की जली हुई कंकाल बरामद, पति ने की हत्या...
X

CG News: जंगल में महिला की जली हुई कंकाल बरामद, पति ने की हत्या…

सरगुजा। लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर जंगल में एक महिला की जली हुई कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया कि पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और पेट्रोल डालकर शव जला दिया। हत्या के बाद आरोपी ने मध्य प्रदेश के शहडोल जीआरपी थाना पहुंचकर गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हो गया।

कैसे खुला हत्या का राज?
मध्य प्रदेश शहडोल जीआरपी थाना में 14 फरवरी 2025 को अमरीश कुमार निषाद (32 वर्ष) ने अपनी पत्नी मोनी निषाद (28 वर्ष) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान उसकी पत्नी फ्रेश होने गई और वापस नहीं आई। जांच में पुलिस को उस पर शक हुआ।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
पूछताछ में आरोपी अमरीश कुमार निषाद ने कबूल किया कि उसकी पत्नी मोनी निषाद उसे दूसरी महिला से संबंध को लेकर शक करती थी, जिससे वह परेशान था। 11 फरवरी को घूमने के बहाने वह अपनी पत्नी को लखनपुर के कुंवरपुर जंगल ले गया और वहां सुनसान इलाके में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Wife brought from UP and murdered in the jungle of Surguja, accused arrested | यूपी से लाकर सरगुजा के जंगल में पत्नी की हत्या: घूमाने के बहाने लाया था, शव को जंगल

पुलिस जांच में मिले अहम सबूत
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जली हुई कंकाल बरामद की। शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबिकापुर भेजा गया। लखनपुर पुलिस ने धारा 103(1) 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019