Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पैरा के ढेर में मिला बुजुर्ग का जला शव, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के मानपुर नाका क्षेत्र में एक रहस्यमयी और सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। खेत में रखे पैरा (भूसा) के ढेर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां पैरा के भीतर एक बुजुर्ग का जला हुआ शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

CG News : पुलिस जांच में शव के पास मिली छड़ी और अन्य पहचान के आधार पर मृतक की पहचान दुर्जनराम वर्मा (95 वर्ष), निवासी मानपुर नाका क्षेत्र के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्जनराम अक्सर उसी खेत के आसपास रहते थे, जहां पैरा का ढेर रखा था, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

CG News : फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पैरा के ढेर में आग कैसे लगी और बुजुर्ग की मौत हादसा है, लापरवाही का नतीजा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी है। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और तीनों एंगल से जांच शुरू कर दी है।

CG News : शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेज दिया गया है। घटना के बाद मानपुर नाका और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019