Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : BSF जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, कैंप में मचा हड़कंप

CG News
X

CG News : नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। यह घटना सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी BSF कैंप की बताई जा रही है, जिससे सुरक्षा बलों में शोक और सनसनी का माहौल है।

CG News : नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक जवान की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह नक्सल मोर्चे पर तैनात था। फिलहाल जवान के इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और BSF अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। साथी जवानों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019