Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, बिल पास करने के लिए SDO ने ठेकेदार से ली 1.2 लाख की रिश्वत

CG News
X

CG News : दुर्ग। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में बढ़ते भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है। अमृत जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे एसडीओ एमए खान ने एक ठेकेदार से 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, जिसे ठेकेदार ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG News : जानकारी के अनुसार, एसडीओ ने ठेकेदार के हर बिल पास करने के बदले 11% कमीशन की मांग की थी। जब ठेकेदार ने कमीशन देने से इनकार किया, तो उसका बिल रोक दिया गया। परेशान ठेकेदार ने मजबूरी में राशि दी और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

CG News : वीडियो में एसडीओ एमए खान स्पष्ट रूप से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को अभी तक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के बारे में ACB ने स्वतः संज्ञान लिया है और जिले के अधिकारियों से मामले की जानकारी मंगाई है।

CG News : अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सरकारी अधिकारियों द्वारा होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019