Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : दो दिन से गायब बुजुर्ग का शव नहर में मिला, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

CG News: Body of elderly man missing for two days found in canal, police investigating whether it was murder or accident
X

CG News: Body of elderly man missing for two days found in canal, police investigating whether it was murder or accident

CG News : बिलासपुर। जिले के रतनपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खूंटाघाट की छोटी नहर में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ मिला। सुबह-सुबह लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

CG News : मृतक की पहचान सांधीपारा वार्ड क्रमांक 7 निवासी 65 वर्षीय कनक कुमार राज के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।

CG News : ऐसे में यह मामला आत्महत्या, हादसा या फिर किसी साजिश का हिस्सा है, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019