Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : घर में मिला BPCL कर्मचारी का शव, कलाई की नस कटी, 3 दिन पुरानी लाश से फैली सनसनी

CG News
X

CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के लालबाग इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब BPCL कर्मचारी अतुल शर्मा का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अकेले रहने वाले अतुल शर्मा, जो रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर के पुत्र बताए जा रहे हैं, की मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

CG News : जानकारी के अनुसार, घर अंदर से बंद मिला और मृतक की कलाई की नस कटी हुई पाई गई। कमरे में खून फैला हुआ था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

CG News : घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर के केयरटेकर ने एक दिन पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगले दिन कॉलोनीवासियों को घर से बदबू आने लगी, जिसके बाद वार्ड पार्षद को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर बेड पर अतुल शर्मा का शव मिला, जो करीब 2–3 दिन पुराना बताया जा रहा है।

CG News : मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019