Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, जेब से केसिंगा की टिकट बरामद

CG News
X

CG News : दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने जब झाड़ियों में झांककर देखा तो शव पड़ा मिला। तत्काल इसकी सूचना कुम्हारी थाना पुलिस को दी गई।

CG News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक की जेब से केसिंगा (ओडिशा) रेलवे स्टेशन की ट्रेन टिकट मिली है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक बाहर से आया हो सकता है। शव के पास एक इंजेक्शन भी बरामद हुआ है, जिससे अत्यधिक नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

CG News : पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

CG News : मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019