Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS:दुर्ग में एनीकेट के पास मिला अज्ञात युवती का शव, पत्थर से कुचला गया चेहरा, इलाके में फैली सनसनी...

CG NEWS:दुर्ग में एनीकेट के पास मिला अज्ञात युवती का शव, पत्थर से कुचला गया चेहरा, इलाके में फैली सनसनी...
X

CG NEWS:दुर्ग में एनीकेट के पास मिला अज्ञात युवती का शव, पत्थर से कुचला गया चेहरा, इलाके में फैली सनसनी…

CG NEWS: दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत नगपुरा चौकी क्षेत्र के दमोदा से टेमरी मार्ग पर स्थित एनीकेट के करीब एक अज्ञात युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया युवती की हत्या प्रतीत हो रही है। युवती के चेहरे को पत्थर से कुचला गया है। शव की शिनाख्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

CG NEWS: सूचना मिलते ही नगपुरा पुलिस चौकी की टीम, एफएसएल की टीम और आला पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से युवती का चप्पल भी मिला है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना स्थल पर ही उसकी हत्या की गई होगी। युवती के सिर और माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है।

CG NEWS: दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल घटना की सूचना पर खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। एफएसएल की टीम वैज्ञानिक तरीके से सबूत इकट्ठा कर रही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण और समय स्पष्ट हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019