Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नाले में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : दुर्ग। भिलाई के सेक्टर 7 अंडरब्रिज के पास नाले में एक 36 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कोलकाता निवासी सुरजीत के रूप में हुई है, जो भिलाई में शेफ के रूप में काम करता था। शव के सिर पर गहरे चोट के निशान मिलने से पुलिस को हत्या की आशंका है। भिलाई नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG News : बता दें कि गुरुवार सुबह अंडरब्रिज के पास से गुजर रहे लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा और तुरंत भिलाई नगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

CG News : मृतक की पहचान सुरजीत 36 वर्ष मूल रूप से कोलकाता निवासी, के रूप में हुई है। वह भिलाई में रहकर शेफ का काम करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और उनसे संपर्क कर उनकी पृष्ठभूमि और हाल की गतिविधियों की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019