Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : लापता दो मासूमों के शव तालाब में मिले, गांव में पसरा सन्नाटा

CG News
X

CG News : जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। बिसबहरी गांव में शनिवार शाम से लापता दो मासूम बच्चों के शव रविवार को गांव के पास स्थित तालाब में तैरते हुए मिले।

CG News : मृत बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस भी खोजबीन में जुट गई थी। रविवार सुबह जब गांव के तालाब में दोनों बच्चों के शव दिखे, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

CG News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जहां यह हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019