Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, मचा हड़कंप

CG News
X

CG News : रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जंगल में प्रेमी-प्रेमिका के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। बुधवार सुबह जैसे ही ग्रामीण महुआ बीनने के लिए ग्राम एडूकला के जंगल पहुंचे, उन्होंने पेड़ पर दोनों को लटका देखा। यह नजारा देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

CG News : पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

CG News : बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता था और युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन किन परिस्थितियों में दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि इस दर्दनाक घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019