Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : गौठान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : कोरिया। जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जामपानी ग्राम के गौठान परिसर में बने एक कमरे में युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

CG News : प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान जामपानी निवासी केशव के रूप में हुई है, जबकि युवती की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।

CG News : बताया जा रहा है कि युवक केशव दो दिन पहले घर से लापता हो गया था और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। अब गौठान में उसके शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर हत्या कर शवों को फांसी पर लटकाया गया है।

CG News : फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019