Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पहाड़ी के नीचे मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

CG News: Bodies of a young man and woman found under a hill, suspicion of a love affair
X

CG News: Bodies of a young man and woman found under a hill, suspicion of a love affair

CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के सराईपाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शिशुपाल पर्वत शिखर के नीचे एक युवक और युवती के शव मिलने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

CG News : स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की गई। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शव कितने समय पुराने हैं और मौत किन परिस्थितियों में हुई।

CG News : हालांकि, क्षेत्र में चर्चा है कि दोनों प्रेमी जोड़ा हो सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर प्रेम संबंधों से जुड़े कई मामलों में आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे इस आशंका को बल मिल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है।

CG News : आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है, चाहे वह आत्महत्या हो या कोई अन्य कारण। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019