Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : एक ही फंदे पर झूलती मिली महिला और युवक की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Asian News
CG News: Bodies of a woman and a young man found hanging from the same noose, creating panic in the area
X

CG News: Bodies of a woman and a young man found hanging from the same noose, creating panic in the area

CG News : बालोद। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रविवार सुबह एक खेत में 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

CG News : जानकारी के मुताबिक, सुबह खेत से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG News : प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान संतोषी यादव (40) और युवक की पहचान थलेश खरांशु (25) के रूप में हुई है। दोनों अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के गबदी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी है।

CG News : ऐसे में दोनों के बीच संबंधों को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या दोनों के बीच किसी तरह का संबंध था, या फिर घटना के पीछे कोई और कारण है। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू को खंगालने में जुटी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019