CG News:बलौदाबाजार में पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प, एक की मौत,आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पथराव, गांव में तनाव, फोर्स तैनात

बलौदाबाजार में पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प, एक की मौत,आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पथराव, गांव में तनाव, फोर्स तैनात
बलौदाबाजार में पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प, एक की मौत,आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पथराव, गांव में तनाव, फोर्स तैनात
CG News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में देर रात पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद झबड़ी गांव के निवासी नानू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं आोरपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी पुलिस बल तैनात है।
CG News: दरअसल, कसडोल थाना के झबड़ी और मडकड़ा गांव के दो गुटों में कुछ दिन पहले आपस में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें झबड़ी निवासी मृतक नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक अपने दोस्तों के साथ मडकड़ा निवासी लकी केवट और अजय केवट के साथ जमकर मारपीट किया था, जिसकी शिकायत कसडोल थाने में दर्ज कराई गई थी।
CG News: मामले पर पुलिस ने उस वक्त ठोस कार्रवाई नहीं की और आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए थे। इसके बाद बीते शाम आरोपी अजय केवट और लकी केवट ने मृतक युवक और उसके दोस्त को अपने गांव के आसपास गुजरते देखा, फिर क्या था, तेज धारदार हथियार से मृतक त्रिलोकचंद कौशिक उर्फ नानू और उसके दोस्त हेमचंद्र पर भी हमला कर दिया। घायलों को तत्काल ग्रामीणों ने कसडोल के स्वास्थ्य केन्द्र लाया,जहां डाक्टर ने नानू को मृत घोषित किया, वहीं घायल युवक को रायपुर रिफर किया गया है।
CG News: पुलिस वाहन पर ग्रामीणों ने किया पथराव
घटना के बाद जब कसडोल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने मडकड़ा गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने टीम को गांव के बीच चौराहे पर कई घंटों तक घेरे रखा। तनावपूर्ण स्थिति देख एएसपी अभिषेक सिंह और कसडोल एसडीएम अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गांव पहुचें, जहां एसडीएम और कसडोल एसडीओपी के वाहन में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिससे दो वाहनों की शीशे टूट गए। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद 2 आरोपी अजय केवट और लक्की केवट की गिरफ्तार कर कसडोल थाना लेकर आई है।


