Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : जमीन विवाद पर खूनी झड़प, एक युवक की मौत, 5 घायल

CG News
X

CG News : कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम पीवी-27 में जमीन विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जिनेश मजूमदार के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह एक पक्ष खेत में काम कर रहा था, तभी दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

CG News : घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019