Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बीजेपी का पोस्टर वार जारी, इस बार दीप्ती दुबे निशाने पर.....

CG News : बीजेपी का पोस्टर वार जारी, इस बार दीप्ती दुबे निशाने पर.....
X

CG News : बीजेपी का पोस्टर वार जारी, इस बार दीप्ती दुबे निशाने पर…..

रायपुर : CG News : रायपुर में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। भाजपा ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे पर सीधा हमला बोलते हुए पोस्टर वार शुरू कर दिया है। भाजपा ने अपने पोस्टर में दीप्ती दुबे को "परिवारवाद का उदाहरण" बताया है।

CG News : पोस्टर में क्या लिखा है?

बीजेपी के पोस्टरों में कांग्रेस प्रत्याशी को वंशवाद की राजनीति का प्रतीक बताया गया है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है और आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने बीजेपी के इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे चुनावी मुद्दों से भटकाने की कोशिश बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महापौर पद के लिए योग्य प्रत्याशी को जनता तय करेगी, ना कि विपक्ष की बयानबाजी

चुनावी जंग हुई तीखी

रायपुर में नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया हैपोस्टर वार से यह चुनाव और भी दिलचस्प होता जा रहा है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019