Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: सुकमा नगर पालिका में भाजपा का कब्जा,15 वार्ड में से 11 में भाजपा की जीत...

CG News: सुकमा नगर पालिका में भाजपा का कब्जा,15 वार्ड में से 11 में भाजपा की जीत...
X

CG News: सुकमा नगर पालिका में भाजपा का कब्जा,15 वार्ड में से 11 में भाजपा की जीत…

सुकमा : सुकमा में आज नगर पालिका चुनाव के नतीजों में भाजपा की ओर जनता का झुकाव पूरी तरह देखने को मिला,जनता ने जंहा डबल इंजन की सरकार से अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का फैसला लिया तो वंही प्रत्याशियों के भी जीत की खुशियां देखते ही बनती थी, भाजापा और कांग्रेस के बड़े टक्कर के बीच मनोज देव स्वतंत्रत पार्टी के बीच मे आने से सुकमा का चुनावी समीकरण लड़खड़ाता दिख रहा था, लेकिन क्षेत्र की जनता ने सरकार के साथ जाना ही सही समझा,नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में भाजपा प्रत्याशि हूँगाराम को जिताने के साथ साथ 15 वार्डो में से 11 वार्डो में भी भाजपा के पार्षदों को चुना सुकमा,सुकमा में जंहा पहले कांग्रेस और भाजपा के लगभग बराबर पार्षद थे और कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष रहे, वन्ही मनोज देव स्वतंत्रत पार्टी का जादू जिस तरह से पब्लिक और सुकमा के जानकार अंदाजा लगा रहे थे, वो बिल्कुल गलत साबित हुआ, सुकमा जिले में एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत दोनों में भारी बहुमत से भाजपा ने जीत हासिल की.

भाजपा के हूँगाराम मरकाम ने 1899 मतों से जीत हासिल की तो वंही दोरनापाल नगर पंचायत में राधा नायक ने 900 से अधिक मतों से जीत हासिल की, इस प्रकार सुकमा के नगर पालिका और नगर पंचायत में भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया, भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया और कहा देवतुल्य कार्यकर्ताओ की वजह से यह ऐतिहासिक जीत हो पाई है, पार्टी के बागी लोगों के पार्टी छोड़ने के बाद भी इस प्रकार की जीत से हम सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी है,यह जीत मोदी जी के नेतृत्व की और विष्नुदेव सरकार के विकास की जीत है.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019