Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: कोंडागांव में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो नक्सली ढेर, AK-47 बरामद

Jharkhand Naxal News
X

CG Naxal News

CG News: कोंडागांव: कोंडागांव जिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार देर शाम नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर स्थित किलम-बरगुम जंगल में हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात माओवादियों को मार गिराया गया। मारे गए नक्सलियों की पहचान पूर्वी बस्तर के माओवादी कमांडर DVCM हलदर (8 लाख का इनाम) और ACM रामे (5 लाख का इनाम) के रूप में हुई। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम था।

CG News: मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक AK-47 राइफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किया। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने इस सफल ऑपरेशन की पुष्टि की।

CG News: कोंडागांव DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शव कोंडागांव लाए। इलाके में अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019