Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर नक्सल विरोधी ऑपरेशन में 19 माओवादियों के शव बरामद

Asian News
CG News
X

CG News

CG News: जगदलपुर: जगदलपुर जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों के सबसे बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन में अब तक 19 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें 8 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में कई बड़े नेता शामिल हैं, जिनमें दक्षिण जोनल कमेटी के सदस्य और गालिकोंडा एरिया कमेटी के प्रभारी काकुरी पंडन्ना जगन तथा डिवीजनल कमेटी के सदस्य और कालिमेला एरिया कमेटी के प्रभारी वागा पोडियामी रमेश की शिनाख्त हुई है। अन्य शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

CG News: ‘मिशन संकल्प’ के तहत बड़ा अभियान
‘मिशन संकल्प’ के तहत 21 अप्रैल से शुरू हुआ यह ऑपरेशन कर्रेगुट्टा पहाड़ियों को माओवादियों के कब्जे से मुक्त कराने और उनके अंतिम गढ़ को नष्ट करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशेष कोबरा इकाई के करीब 24,000 जवान शामिल हैं।

CG News: उच्च स्तरीय निगरानी
इस ऑपरेशन की निगरानी दिल्ली से सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के एडीजी (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज द्वारा की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019