Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : साय सरकार का बड़ा फैसला, अब कर्मचारी संघों को उनके कार्यकाल के अनुसार मान्यता मिलेगी, 58 साल बाद संशोधन,फेडरेशन की मांग पूरी, देखें अधिसूचना

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों को उनके निर्धारित कार्यकाल के अनुसार मान्यता देने का निर्णय लिया है। फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के प्रति इस कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। बता दें, फेडरेशन विगत 6 वर्षों से पंजीयक, फर्म्स एवं सोसायटी द्वारा निर्धारित कार्यकाल के अनुसार कर्मचारी संगठनों को मान्यता देने की मांग कर रहा था। इस मुद्दे को लेकर फेडरेशन ने आंदोलन भी किया था। अब सरकार के फैसले से कर्मचारी संगठनों का राहत मिलेगी।

बता दें, अभी तक कर्मचारी संगठनों के पंजीयन के दौरान पंजीयक, फर्म्स एवं सोसायटी द्वारा कार्यकाल निर्धारित किया जाता है। पूर्व में शासन द्वारा वर्ष 2015 में जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक वर्ष दिसंबर तक चार बिंदुओं में जानकारी देने पर ही संगठन को मान्यता प्रदान की जाती थी। इस प्रक्रिया में अत्यधिक समय लगने के कारण कई बार संगठनों को केवल 3 से 4 माह की मान्यता ही प्राप्त हो पाती थी। जटिल प्रक्रिया के कारण कई संगठनों को वर्षों से मान्यता नहीं मिल पाई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019