Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ टेनिस संघ में बड़ा बदलाव, भूपेश बघेल को हटाकर डॉ. हिमांशु द्विवेदी बने नए अध्यक्ष...

CG News: छत्तीसगढ़ टेनिस संघ में बड़ा बदलाव, भूपेश बघेल को हटाकर डॉ. हिमांशु द्विवेदी बने नए अध्यक्ष...
X

CG News: छत्तीसगढ़ टेनिस संघ में बड़ा बदलाव, भूपेश बघेल को हटाकर डॉ. हिमांशु द्विवेदी बने नए अध्यक्ष…

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा में इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिला। होटल ट्रीटन में 15 अप्रैल को हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अध्यक्ष पद से हटाकर डॉ. हिमांशु द्विवेदी को नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं, गुरुचरण सिंह होरा को महासचिव बनाया गया।

पूर्व में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब विक्रम सिंह सिसोदिया की जगह भूपेश बघेल को अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन इस बार हुए चुनाव में समीकरण बदल गए और डॉ. हिमांशु द्विवेदी को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया।

CG News: नए पदाधिकारियों की सूची

आमसभा में हुए चुनाव में कई नए चेहरे सामने आए। उपाध्यक्ष पद पर अवतार सिंह जुनेजा, सुशील बालानी, रूपेंद्र सिंह चौहान, जीएस बांबरा, राजेश पाटिल, नरेश गुप्ता का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष बने एस. बत्रा, जबकि सह सचिव के रूप में सुनील सुराना, तरणजीत सिंह होरा और आनंद ठाकुर का चुनाव किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. अजय पाठक, प्रदीप माथानी, प्रकाश कलश, रणधीर सिंह विरदी, चरणजीत सिंह ओबेरॉय, नेल्सन जतिन कुमार, जसप्रीत खनूजा, हेनरी सेंटियागो, मुकेश पिल्ले, गुरमीत सिंह भाटिया और हरमीत सिंह होरा को नियुक्त किया गया।

CG News: चुनाव प्रक्रिया में रहे ये वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

ऑल इंडिया टेनिस संघ की ओर से पर्यवेक्षक अनिल धूपर, चुनाव अधिकारी डॉ. अतुल शुक्ला, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि विजय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रवेश जोशी भी इस चुनाव में उपस्थित रहे।

CG News: अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी का पहला बयान

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा –
"मैं खिलाड़ी भले ही अच्छा नहीं रहा हूं, लेकिन टेनिस से सच्चा प्रेम हमेशा रहा। आज से 42 साल पहले इस खेल को देखना शुरू किया था और कभी सोचा नहीं था कि इस मुकाम तक पहुंचूंगा।"

उन्होंने आगे कहा – “क्रिकेट के बाद अगर किसी खेल ने सबसे अधिक लोगों को आकर्षित किया है, तो वो टेनिस है। छत्तीसगढ़ में अब छोटे शहरों तक टेनिस कोर्ट बन चुके हैं। हमारा लक्ष्य होगा कि हम ऐसे खिलाड़ी तैयार करें जो राज्य, देश और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करें।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019