Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब बनाने की भट्ठी पर मारा छापा...

CG News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब बनाने की भट्ठी पर मारा छापा...
X

CG News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब बनाने की भट्ठी पर मारा छापा…

अंबिकापुर: अंबिकापुर के मणिपुर थाना अंतर्गत बंजारी गांव में आबकारी विभाग की उड़न दस्ता टीम ने अवैध महुआ शराब बनाने की बड़ी भट्ठी पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 58 लीटर महुआ शराब और 1000 किलो तैयार महुआ लहान जब्त किया गया है।

होली में खपाने की थी योजना
मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवलाल एक्का नामक शख्स होली के मौके पर बड़ी मात्रा में महुआ शराब तैयार कर रहा है। सूचना मिलते ही संभागीय आबकारी उड़न दस्ता टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में छापा मारा।

पांच भट्ठियों पर बन रही थी शराब
शिवलाल एक्का अपने घर में पांच भट्ठियों पर महुआ शराब बना रहा था। मौके से 200-200 किलो क्षमता वाले पांच बड़े-बड़े ड्रम भी जब्त किए गए, जिनमें शराब बनाने के लिए महुआ लहान रखा गया था।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आरोपी शिवलाल एक्का को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम ने सतर्कता और तत्परता से काम करते हुए शराब माफिया की होली पर अवैध शराब खपाने की योजना को नाकाम कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019