CG News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 81 लीटर अवैध शराब बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार

CG News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 81 लीटर अवैध शराब बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार
CG News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 81 लीटर अवैध शराब बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार
CG News: रायपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ सात ठिकानों पर छापेमारी की। इस अभियान में विभाग ने 81.19 बल्क लीटर देशी मसाला शराब और दो दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। साथ ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
CG News: यह कार्रवाई प्रभारी आबकारी आयुक्त एवं प्रबंध संचालक श्यामलाल धावड़े, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर की गई। विभाग को गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल रेड की गई, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
CG News: यहां हुई कार्रवाई:
-
भरेंगाभाठा: जानकी रात्रे से 30 पाव देशी शराब व एक एक्टिवा वाहन जब्त
-
तिल्दा: सकुन तिवारी के मकान से 51 पाव देशी शराब
-
ग्राम खोला: जोहन धृतलहरे के घर से 47 पाव
-
ग्राम पिरदा: सुरजीत टांडे से 91 पाव
-
राठौर चौक: मोहित बघेल से 40 पाव और एक एक्टिवा
-
ग्राम तुलसी-2: रंजन जांगड़े से 52 पाव
-
संतोषीनगर (वार्ड 59): उमेश जोशी से 140 पाव देशी मसाला शराब
CG News: आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला:
सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है। विभाग ने साफ किया है कि रायपुर सहित प्रदेशभर में अवैध शराब पर निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


