CG News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर छापेमारी में 4 गिरफ्तार...

CG News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर छापेमारी में 4 गिरफ्तार…
CG News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर छापेमारी में 4 गिरफ्तार…
बिलासपुर: बिलासपुर आबकारी विभाग ने तखतपुर और कोटा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 131 लीटर महुआ शराब और 6960 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
ग्राम धूमा में छापेमारी के दौरान बाथरूम और पानी टंकी से 9 ड्रम महुआ लाहन बरामद हुआ। वहीं, ग्राम अमने से 50 लीटर शराब और 960 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। इसके अलावा ग्राम धूमा के जंगल से 70 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से शराब बनाने का सामान भी जब्त किया है। कार्रवाई में चार आरोपियों — रामचंद्र ध्रुव, आजू राम टेकाम, अजय भारद्वाज और प्रेमदास को गिरफ्तार किया गया है।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)(क) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 4 मामले अजमानतीय हैं। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


