Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी उत्तम कुर्रे 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CG News
X

CG News

CG News: मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ग्राम केसलीकला के पटवारी उत्तम कुर्रे को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिले में हड़कंप मचाने वाली रही और पिछले छह महीनों में ACB की चौथी बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है।

CG News: नाम सुधारने के एवज में मांगी थी रिश्वत

यह मामला बिलासपुर जिले के नगर पंचायत बोदरी निवासी टोप सिंह अनुरागी की शिकायत पर सामने आया। शिकायतकर्ता और उनके भाई-बहनों के नाम पर ग्राम केसलीकला में 1.43 एकड़ कृषि भूमि दर्ज है। हालांकि, रिकॉर्ड में टोप सिंह के नाम में त्रुटि से “तोप सिंह” दर्ज हो गया था। नाम सुधार की प्रक्रिया के लिए पटवारी उत्तम कुर्रे ने 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

CG News: ACB ने बिछाया जाल, पटवारी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इंकार करते हुए ACB बिलासपुर इकाई से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और उत्तम कुर्रे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की राशि बरामद की गई है।

CG News: प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) के अंतर्गत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019