Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ACB का बड़ा एक्शन, नगर पालिका में रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार

CG News
X

CG News : मनेंद्रगढ़। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में छापा मारकर रिश्वतखोरी के पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। टीम ने अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

CG News : जानकारी के मुताबिक, एक ठेकेदार से बिल पास कराने के बदले 53,000 की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 20,000 पहले ही दिए जा चुके थे, जबकि बाकी 33,000 देने के लिए ठेकेदार आज तय समय पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि CMO के निर्देश पर यह रकम अकाउंटेंट सुशील भगत को सौंपी गई।

CG News : जैसे ही अकाउंटेंट ने रिश्वत की राशि ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी ACB टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद CMO इसहाक खान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं और जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019