Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: भोरमदेव अभ्यारण्य बनेगा अब टाइगर रिजर्व....

CG News: भोरमदेव अभ्यारण्य बनेगा अब टाइगर रिजर्व....
X

CG News: भोरमदेव अभ्यारण्य बनेगा अब टाइगर रिजर्व….

रायपुर: CG News: भोरमदेव अभ्यारण्य अब टाइगर रिजर्व में तब्दील होगा। यह निर्णय सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर लिया गया है, जिन्हें केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया था। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं।

CG News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर इस क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित करने की आवश्यकता पर जोर दिया था, जिसे वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। NTCA ने 28 जुलाई 2014 को इस क्षेत्र को टाइगर रिजर्व बनाने की अनुशंसा की थी, और छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019