Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 1 अक्टूबर को रायपुर में विशाल आक्रोश रैली का ऐलान

CG News: Bharatiya Mazdoor Sanghs state working committee meeting concludes, massive protest rally announced in Raipur on October 1
X

CG News: Bharatiya Mazdoor Sangh’s state working committee meeting concludes, massive protest rally announced in Raipur on October 1

CG News : अंबिकापुर। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक 16 और 17 मई 2026 को माँ महामाया की नगरी अंबिकापुर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, श्रमिक हितों और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

CG News : बैठक की अध्यक्षता शोभा सिंहदेव ने की। इस दौरान सी. वी. राजेश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्य क्षेत्र और दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में राधेश्याम जैसवाल, गिरजा शंकर आचार्य और शंकध्वनि सिंह बैनफर की विशेष उपस्थिति रही।

CG News : बैठक के दौरान संगठन की कार्यशैली और विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

CG News : संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से छह वरिष्ठ पदाधिकारियों को राज्य स्तरीय सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं, जिलों में संगठन विस्तार और बेहतर संचालन के लिए जिला प्रभारियों की भी घोषणा की गई।

CG News : बैठक में श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए आगामी 1 अक्टूबर 2026 को रायपुर में विशाल आक्रोश रैली आयोजित करने का ऐलान किया गया। संगठन ने कहा कि इस रैली के माध्यम से सरकार का ध्यान श्रमिकों की समस्याओं और अपूर्ण मांगों की ओर आकर्षित किया जाएगा।

CG News : भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेशभर के श्रमिकों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों और आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019