Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बस्तर फाइटर के सिपाही ने सर्विस रायफल से दी जान

CG News: Bastar Fighter soldier commits suicide with service rifle
X

CG News: Bastar Fighter soldier commits suicide with service rifle

CG News : बीजापुर। बीजापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बस्तर फाइटर के एक जवान ने कोतवाली थाना परिसर के सामने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी जवान दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

CG News : मृत जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जो उसूर ब्लॉक के मुर्दोण्डा गांव का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवान ने अचानक अपनी सर्विस रायफल उठाई और खुद पर फायर कर लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।

CG News : सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि जवान की सर्विस रायफल को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

CG News : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जवान की मानसिक स्थिति, ड्यूटी प्रेशर और अन्य व्यक्तिगत पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019