CG News: बांगो विस्थापितों के समर्थन में कांग्रेस का महासम्मेलन, एक मंच पर आए महंत, बैज और टीएस सिंहदेव, मछली आखेट का अधिकार नहीं मिला तो जाएंगे कोर्ट

CG News: कोरबा। हसदेव बांगो बांध के विस्थापित परिवारों के समर्थन में रविवार को बुका में महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव शामिल हुए।