Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: परमालकसा-खरसिया-नवा रायपुर रेल लाइन परियोजना प्रभावित गांवों में भूमि लेनदेन पर रोक

CG News
X

CG News

CG News: राजनांदगांव/रायपुर: छत्तीसगढ़ में परमालकसा से खरसिया होते हुए नवा रायपुर तक प्रस्तावित रेल लाइन विस्तार परियोजना के तहत प्रभावित गांवों की जमीनों की खरीद-बिक्री, बंटवारा, नामांतरण और डायवर्सन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने परियोजना से जुड़े 8 गांवों—बैगाटोला, महुआभाठा, फरहद, टेड़ेसरा, इन्दावानी, ककरेल, परमालकसा और तुमड़ीलेवा—में इन गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा, जब तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।


CG News: भारतमाला घोटाले के बाद प्रशासन सतर्क

भारतमाला परियोजना में भूमि मुआवजे से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए यह कदम उठाया है। इस फैसले का उद्देश्य भूमाफियाओं की गतिविधियों पर नियंत्रण करना और परियोजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019