Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नकली सोने के बिस्किट से 10 लाख की ठगी की कोशिश, क्रेटा कार समेत तीन ठगों को किया गिरफ्तार

CG News
X

CG News : जशपुर। जिले में नकली सोने की बिस्किट दिखाकर 10 लाख रुपये की ठगी करने पहुंचे तीन आरोपियों को लोदाम पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। एएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ठगों के पास से करीब साढ़े चार सौ ग्राम का नकली सोने जैसा बिस्किट, मोबाइल फोन और एक क्रेटा कार जब्त की गई है।

CG News : मामला साईंटांगर टोली निवासी फिरोज हजाम की शिकायत पर सामने आया। फिरोज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम करकली (जिला बलरामपुर) निवासी कलाम खान नवंबर 2025 में उससे मिला और दावा किया कि उसके पास लगभग 450 ग्राम का सोने का बिस्किट है, जिसे वह कम दाम पर बेचना चाहता है। वीडियो कॉल पर बिस्किट दिखाने के बाद दोनों के बीच 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

CG News : 1 दिसंबर को कलाम खान अपने साथियों शंकर लाल भगत 45 वर्ष और बिहारी तिर्की 55 वर्ष के साथ क्रेटा कार से जामटोली भलमंडा पहुंचा और फिरोज को भी वहीं बुलाया। ‘विश्वास जमाने’ के नाम पर तीनों ने फिरोज से पहले 10 हजार रुपये एडवांस ले लिए। इसके बाद उन्होंने सोने जैसा दिखने वाला बिस्किट दिखाते हुए शेष 10 लाख रुपये मांगने लगे। फिरोज को शक हुआ और उसने बिस्किट की जांच कराने के लिए लोदाम से सुनार को बुलाया।

CG News : जांच में बिस्किट पूरी तरह नकली निकला। जब फिरोज ने अपना एडवांस वापस मांगा तो आरोपी धमकी भरे अंदाज़ में असली सोना बताकर पैसे देने का दबाव बनाने लगे। ठगी की नीयत समझते ही फिरोज ने तुरंत लोदाम थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की योजना कबूल की और बताया कि नकली बिस्किट उन्हें उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से मिला था।

CG News : पुलिस अब उस सप्लायर की तलाश में जुटी है। थाना लोदाम में आरोपियों पर बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019