Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: थाने में फांसी लगाकर की ASI ने आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

UP News
X

UP News

CG News: रायपुर: बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) हीरामन मंडावी ने थाने के बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब अन्य जवान ड्यूटी की तैयारी कर रहे थे। एक जवान ने बैरक में ASI मंडावी को पंखे के हुक से लटका देखा और तुरंत अन्य पुलिसकर्मियों को सूचित किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG News: जानकारी के अनुसार ASI मंडावी लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जवानों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

CG News: पुलिसकर्मियों का कहना है कि मंडावी शांत स्वभाव के थे, और उनके इस कदम ने सभी को स्तब्ध कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019