Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : परीक्षा समाप्त होते ही हाई स्कूल में मचा हड़कंप, 11 छात्राएं अचानक हुई बेहोश, 6 की हालत गंभीर

CG News
X

CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्थित शासकीय हाई स्कूल मनबासा में गुरूवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद कक्षा की 11 छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बेहोश हुई छात्राओं में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

CG News : सभी छात्राओं को तीन वाहनों की मदद से वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद कई छात्राओं की हालत में सुधार आ रहा है। छात्राओं के अचानक बेहोश होने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। बीईओ श्याम किशोर जायसवाल ने बताया कि छात्राओं में तेज कंपकंपी और रोने जैसी शिकायतें देखी गईं।

CG News : सूचना मिलते ही एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और मेडिकल टीम को बुलाया गया। डॉक्टर और नर्स तुरंत स्कूल पहुंचे और फिर छात्राओं को अस्पताल रेफर किया गया। अधिकारी ने बताया कि स्कूल स्टाफ, शिक्षा विभाग के कर्मचारी और एपीओ ने मिलकर बच्चों और उनके पालकों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

CG News : फिलहाल 5 छात्राएं अस्पताल में एडमिट हैं और उनकी स्थिति सामान्य होने लगी है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना दिया है, जबकि प्रशासन कारणों की जांच में जुटा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019