Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : लोरमी में निजी स्कूलों की मनमानी! मुफ्त किताबों की जगह अभिभावकों पर महंगी पुस्तकें खरीदने का दबाव, जांच के आदेश

CG News : लोरमी में निजी स्कूलों की मनमानी! मुफ्त किताबों की जगह अभिभावकों पर महंगी पुस्तकें खरीदने का दबाव, जांच के आदेश
X

CG News: Arbitrary practices by private schools in Lormi! Parents pressured to buy expensive books instead of receiving free ones; probe ordered.

CG News : लोरमी। छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर लोरमी में अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद निजी स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को सरकारी निशुल्क पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं।

CG News : जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन ने कक्षा पहली से दसवीं तक सीजी बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क पुस्तकों से ही पढ़ाई कराने के निर्देश जारी किए हैं। अप्रैल माह में मुख्य सचिव विकास शील ने भी आदेश जारी कर स्पष्ट किया था कि किसी भी अभिभावक को निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

CG News : इसके बावजूद लोरमी के कई निजी स्कूलों पर आरोप है कि वे निजी प्रकाशकों से सांठगांठ कर अभिभावकों को स्कूल द्वारा निर्धारित विशेष दुकानों से एक कक्षा की 4 से 5 हजार रुपये तक की महंगी किताबें खरीदने के लिए विवश कर रहे हैं।

CG News : अभिभावकों का कहना है कि जब शासन निशुल्क किताबें उपलब्ध करा रहा है, तब भी स्कूल प्रबंधन अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। मामले की शिकायत मुंगेली कलेक्टर तक पहुंचने के बाद उन्होंने लोरमी की प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीषा खांडे को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

CG News : विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिकायतों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और यदि स्कूलों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019