Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : औद्योगिक क्षेत्र में फिर गूंजा धमाका, फैक्ट्री ब्लास्ट में मजदूर की मौत, तीन घायल

CG News
X

CG News : रायपुर। जिले के धरसींवा के औद्योगिक हब सिलतरा में एक बार फिर लापरवाही ने जान ले ली। फेस-वन स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार शाम हुए जोरदार धमाके में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

CG News : जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे फैक्ट्री में शटडाउन के दौरान पावर प्लांट के पास काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में वहां मौजूद चार श्रमिक आ गए। धमाका इतना तेज था कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में तखतपुर के आजाद पारा निवासी कृष्णा पूरी गोस्वामी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

CG News : वहीं तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे ने औद्योगिक हादसों पर गहरी नाराजगी जताई है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019