Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आंगनबाड़ी सहायिका ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : राजिम। राजिम से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी सहायिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला वार्ड क्रमांक 1 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14 आमापारा का बताया जा रहा है, जहां मृतिका सहायिका के पद पर कार्यरत थी।

CG News : मृतिका की पहचान 48 वर्षीय कामेश्वरी देवांगन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कामेश्वरी देवांगन ने अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

CG News : घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

CG News : फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019