Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: सरेंडर करने देवेंद्र नगर थाना पहुंचे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल, थाने के बाहर भारी भीड़

Asian News
CG News: सरेंडर करने देवेंद्र नगर थाना पहुंचे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल, थाने के बाहर भारी भीड़
X

CG News रायपुर। अग्रवाल समाज के महापुरुष अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के आराध्य को लेकर विवादित बयान देने के बाद फरार छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल शुक्रवार को सरेंडर करने देवेंद्र नगर थाना पहुंचे हैं। अमित बघेल के सरेंडर करने की खबर पर थाना के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। जानकारी के अनुसार क्रांति सेना घासीदास प्लाजा से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालेगी। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

CG News बता दें कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को पुलिस ने कुछ दिनों पहले भगोड़ा घोषित किया था। साथ ही उनकी जानकारी देने वाले पर 5000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था। अग्रवाल समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद कई राज्यों में अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

CG News क्या है पूरा विवाद

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना हुई थी. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के आराध्य भगवान अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल के प्रति अत्यंत अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इसके साथ ही स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे देश के महान राष्ट्रनायकों के प्रति भी अनुचित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान को लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया. साथ ही उनके खिलाफ कई जगहों पर FIR दर्ज की गई और गिरफ्तारी की मांग की गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019