Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, घर में फांसी पर लटकी मिली लाश

Asian News
CG News
X

CG News

CG News: रायपुर: राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एयरफोर्स के विंग कमांडर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में उनके सरकारी आवास के भीतर उनकी लाश फांसी के फंदे से लटकी मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG News: पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 39 वर्षीय विपुल यादव के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रहने वाले थे और रायपुर में पदस्थ थे। वह पुरैना विधायक कॉलोनी के बंगला नंबर-79 में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह घर में काम करने वाली मेड ने सबसे पहले उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

CG News: घटना के समय उनके दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। विपुल यादव और उनकी पत्नी की साल 2014 में लव मैरिज हुई थी। उनकी पत्नी पहले एयरफोर्स में कार्यरत थीं, लेकिन फिलहाल आईटी सेक्टर में काम कर रही हैं।

CG News: पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में दांपत्य विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019