Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांव पखार कर लाभार्थियों का किया सम्मान...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांव पखार कर लाभार्थियों का किया सम्मान...
X

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांव पखार कर लाभार्थियों का किया सम्मान…

दुर्ग: केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनमन योजना, नियद नेल्ला नार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य अतिथियों ने भी आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर अभिनंदन किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पीएम आवास के लाभार्थियों को पक्के मकान की सौगात दी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी हर गरीब का सपना सच कर रहे हैं, जिन लोगों के पास पक्के मकान नहीं हैं उनको मकान दे रहे हैं।

मामा मेहमान नहीं घर का सदस्य: केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तो सहोदर भाई हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं यहां अतिथि के रुप में नहीं आया हूं... मैं तो घर का सदस्य हूं और उसी हैसियत से आपके पास आया हूं और परिवार का सदस्य मेहमान थोड़े होता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019