Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: चंदन कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी, तीर्थराज अग्रवाल के प्रभार में बदलाव

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी चंदन कुमार और तीर्थराज अग्रवाल की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

CG News : चंदन कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार वर्तमान में वित्त विभाग में विशेष सचिव, बजट संचालक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। सरकार ने उन्हें एक और अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

राज्यपाल के आदेश के तहत उन्हें अपने मौजूदा दायित्वों के साथ इस नई जिम्मेदारी का भी निर्वहन करना होगा।

CG News : तीर्थराज अग्रवाल के कार्यभार में संशोधन

सरकार द्वारा जारी आदेश में तीर्थराज अग्रवाल के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। तीर्थराज अग्रवाल वर्तमान में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के उप सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब वे केवल अपने मूल विभाग की जिम्मेदारियां संभालेंगे।

CG News : राजधानी क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

सरकार के इस निर्णय को राजधानी क्षेत्र के विकास कार्यों को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अनुभवी अधिकारी चंदन कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने से नवा रायपुर और छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण से जुड़े परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में कुछ अन्य अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किए जाने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019