Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छात्रावासों की बदहाल व्यवस्था पर प्रशासन का एक्शन, लापरवाही में अधीक्षक-भृत्य निलंबित

CG News : छात्रावासों की बदहाल व्यवस्था पर प्रशासन का एक्शन, लापरवाही में अधीक्षक-भृत्य निलंबित
X

CG News: Administration takes action over the poor state of hostels; warden and peon suspended for negligence.

CG News : रायपुर। नए शैक्षणिक सत्र से पहले छात्रावासों और आश्रमों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के अभियान के तहत सुकमा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण में साफ-सफाई, अनुशासन और संचालन व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने पर कई अधीक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।

CG News : 25 जून को कलेक्टर और सहायक आयुक्त द्वारा विभिन्न छात्रावासों एवं आश्रमों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई संस्थानों में परिसर की खराब स्थिति, कर्मचारियों की अनुपस्थिति और व्यवस्थाओं में भारी अनियमितताएं मिलीं। खास बात यह रही कि पहले समीक्षा बैठक में सुधार के निर्देश दिए जाने के बावजूद हालात में कोई बदलाव नहीं पाया गया।

CG News : इसी आधार पर प्रशासन ने कन्या आश्रम दुब्बाटोटा की अधीक्षिका सुशीला कवासी, प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास दुब्बाटोटा के अधीक्षक पुनेम हिरमा, पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास की अधीक्षिका सविता यादव तथा प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास के भोजराज ठाकुर के विरुद्ध निलंबन एवं प्रभार से पृथक करने की कार्रवाई की।

CG News : प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की पढ़ाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रावासों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

CG News : जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी छात्रावासों और आश्रमों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019