Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मासूमों के मामले में लापरवाही पर गिरी गाज, SSP ने थानेदार और जांच अधिकारी को हटाया

CG News : मासूमों के मामले में लापरवाही पर गिरी गाज, SSP ने थानेदार और जांच अधिकारी को हटाया
X

CG News: Action taken over negligence in case involving minors; SSP removes Station House Officer and investigating officer.

CG News : बिलासपुर। दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जवाबदेही तय की है। जांच में लापरवाही के आरोपों और बढ़ते विवाद के बीच एसएसपी रजनेश सिंह ने सिरगिट्टी थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी को लाइन अटैच कर दिया है।

CG News : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सामने आए इस संवेदनशील मामले में एक 17 वर्षीय नाबालिग पर दो 7 वर्षीय बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोप है कि आरोपी ने बच्चियों के साथ मारपीट भी की और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

CG News : मामले के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप था कि जांच में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई और कार्रवाई में ढिलाई बरती गई। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली भी चर्चा के केंद्र में आ गई।

CG News : विवाद बढ़ने और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया। साथ ही विभागीय फेरबदल करते हुए जिला विशेष शाखा के निरीक्षक वायपी सिंह को सिरगिट्टी थाना प्रभारी और निरीक्षक कमला पुसाम को पचपेड़ी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019