CG News : मनेन्द्रगढ़। पोड़ी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी से अभद्रता और गाली-गलौच का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। चिरमिरी निवासी व्यापारी प्रभात केसरवानी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में पोड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ में अटैच कर दिया गया है।
CG News : जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी द्वारा व्यापारी से कथित तौर पर गाली-गलौच की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों ने इस व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी।
CG News : मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रत्ना सिंह (भापुसे) ने आदेश जारी कर निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को लाइन अटैच किया। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था के तहत निरीक्षक विवेक पाटले, प्रभारी साइबर सेल को अतिरिक्त प्रभार देते हुए थाना प्रभारी पोड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक पूरनचंद्र राजवाड़े को थाना चिरमिरी से स्थानांतरित कर थाना पोड़ी में पदस्थ किया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


