Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 2.06 करोड़ गबन कांड में ACB की बड़ी कार्रवाई, SBI की महिला कैशियर गिरफ्तार

CG News
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बैंकिंग सिस्टम को हिला देने वाले 2 करोड़ से ज्यादा के गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। State Bank of India की बिल्हा शाखा में पदस्थ तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को करीब 2,06,37,600 की कथित धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG News : यह पूरा मामला बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर और खातों में छेड़छाड़ से जुड़ा है, जिससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। शाखा प्रबंधक द्वारा Anti Corruption Bureau Chhattisgarh मुख्यालय रायपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप था कि 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच कैशियर समेत कुछ कर्मचारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक के दस्तावेजों में गड़बड़ी की।

CG News : मामले को गंभीरता से लेते हुए ACB ने 19 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 03/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान विभागीय जांच में भी कैशियर की भूमिका संदिग्ध पाई गई। ACB की टीम लगातार तलाश में थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कैशियर बिल्हा स्थित बैंक शाखा पहुंची हैं।

CG News : 26 फरवरी 2026 को टीम ने उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां मिले साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। गिरफ्तार कैशियर को विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है। रिमांड की प्रक्रिया जारी है और ACB अब पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य संलिप्त कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019